आलू की भुजिया एक बिहारी व्यंजन है जो जादा बिहार मे लोकप्रिय है और इसे बनाना भी बहुत आसान है और अभी आप इसे व्रत के लिए भी बना सकते है कुछ चीजो को आप छोड़ कर आप इसे व्रत के लिए बना सकती है क्युकी व्रत मे आलू खा सकते है इसीलिए इसे बना कर अपने व्रत मे भी उपयोग मे ला सकते है aloo bhujia होती भी बहुत टेस्टी है इसीलिए चलो इसे बनाते है…………..
1 आलू – 4 से 5
2 हरि मिर्च- 3
3 प्याज – 2
4 सरसो का तेल- 250 ग्राम
5 जीरा – 2 चुटकी
6 नमक – स्वादानुसार
7 हल्दी – 2 चुटकी
aloo bhujia बनाने के लिए आलू को लम्बे और बारीक काट ले।

अब aloo को साफ से दो से तीन पानी से धोलए ताकि आलू मे किसी भी तरह से गन्दगी न रह जाए। धो कर उसे साफ कपड़े से सुखा ले ताकि उसमे पानी न रह जाये।
अब गैस पर कड़ाई गर्म करे जब तक अच्छे से कड़ाई गर्म न हो तब तक उसमे कुछ न डाले गर्म हो जाने के बाद फिर उसमे सरसो का तेल डाले तेल अच्छे से गर्म होने दे जब तक बहुत गर्म ना हो तब तक गर्म होने दे।

अब उसमे हरि मिर्च डाले लाल होने दे।

अब उसमे प्याज डाले उसे लाल होने दे ।

और अब उसमे बारीक कटे आलू डाले अब उसे अच्छे से मिला ले और थोड़ी थोड़ी देर तक चलाते रहे।

कुछ देर बाद रंग हल्का लाल होने के पर उसमे हल्दी और नमक डाल दे और फिर ढक ढक कर तीन से चार बार चलाये चेक करने के बाद गैस बंद करके परोस दे।



बदलाव
aअगर आपको व्रत वाले aloo bhujia बनानी है तो उसमे सरसो के तेल की जगह धी का उपयोग कर सकते है और प्याज का उपयोग छोड़ सकते है क्युकी व्रत में प्याज नही खाया जाता है इसीलिए।
परोसने का तरिका
दाल चावल के साथ, रोटी के साथ, पराठे के साथ, पूरी के साथ काफी चीजो के साथ इसे परोस सकते है। मुझे ये पूरी और धनिया की चटनी के साथ बहुत पसंद है और रायता हो तो बहुत मज़ा आ जाए।
