Aloo ka chokha recipal
आलू का चोखा एक तरीके का बिहारी व्यंजन है जोकि पोषण से भरपूर होता है इसमें किसी भी तरह का मसाला और स्वास्थ को खराब करने वाले कोई भी समान का उपयोग नही किया गया है
सामग्री
1 आलु 230 ग्राम
2 प्याज 2 मध्यम (लगभग 150 ग्राम)
3 मिर्च 4( हरि मिर्च)
4 टमाटर 1/2( लगभग 30 ग्राम)
5 सरसो का तेल 2 चमचा (10ml)
6 लहसुन 4 दाने
7 हरि धनिया और नमक (स्वादानुसार)
बनाने की विधि
1 आलू को कुकर या पतीले मे उबाल ले और उसे ज्यादा ठंडा न होने दे उसका चोखा सही नही बन पायेगा। सभी आलू को छिल कर उसे मस कर उसमे नमक को अच्छे से मिला ले।

2 एक कड़ाई ले इसको गैस पर गर्म करो इसके बाद इसमें तेल डाले तेल गर्म हो जाने पर उसमें बारीक कटा लहसून डाले अच्छे से लहसून को लाल करे फिर उसमे बारीक कटा मिर्च डाले लाल होने दे फिर प्याज डाले उसे भी अच्छे से लाल होने दे फिर उसमे बारीक कटा टमाटर डाले और पकने दे।

3 सभी सब्जिओ को बारी बारी से लाल करके पकाए अंत मे हरा धनिया डाले और मिला ले।

4 अब नमक मिले आलू को सभी सब्जियो के साथ कड़ाई मे मिला ले और गैस को चालू ही रखे आलू को तब तक मिलाये जब तक आलू मे हल्का हल्का लाल रंग न जाए 5 मिनट मे लाल रंग आते ही गैस बन्द कर दे।
अब आपका चोखा सर्व करने के लिए तेयार है ये एक सहायक व्यंजन है जिसको आप किसी भी भोजन के साथ परोस सकते है जैसे की -दाल चावल चोखा, रोटी चोखा, लिट्टी चोखा, चावल चोखा, मंड चावल चोखा, पानी चावल चोखा, इत्यादि तरिको से इसे खा सकते है। ये बहुत ही सादा भोजन होता हैं इसीलिए इसे खाने से पेट मे कोई समस्या नही होती है।

ये सभी पोषक तत्व आपको प्राप्त होंगे। लेकिन ये सिर्फ हमारे बनाये हुए व्यंजन के पोषक तत्व ह यदि आप इसमें कुछ और मिलाते है तो उनके पोषक तत्व अलग से इसमें मिलेंगे।
| पोषक तत्व | मात्रा(कुल) | प्रति सर्विंग 1/3 |
|---|---|---|
| कैलोरी | 320-340kcal | 110-115 kcal |
| फेट | 20 gग्राम | 6.5-7 ग्राम |
| कार्बोहाइड्रेट | 35-38 ग्राम | 12-13 ग्राम |
| सुगर | 5 ग्राम | 1.6 ग्राम |
| फाईबर | 6 ग्राम | 2 ग्राम |
| प्रोटीन | 4-5 ग्राम | 1.5 ग्राम |

